[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस जब्त

ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस जब्त

0
ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस जब्त

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थानांतर्गत इचिंडा से गोयराबेड़ा के बीच सड़क निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजू भोगता (23 वर्ष), कृष्णा भोगता (27 वर्ष) और संजय साय (36 वर्ष) के रूप में हुई है.

जंगल की तरफ भाग रहे थे, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

एसडीपीओ ने बताया कि 25 मई, 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ठेकेदार से लेवी वसूलने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आनंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्काल गोयराबेड़ा जंगल के पास घेराबंदी की. पुलिस बल को देखकर दो आरोपी जंगल की तरफ भागने लगे, जिन्हें मुस्तैद जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान संजू भोगता की कमर से एक मैगजीन युक्त पिस्तौल, एक जिंदा व एक मिसफायर कारतूस और 5 मोबाइल बरामद हुए. वहीं, कृष्णा भोगता के पास से तीन कारतूस और एक स्मार्टफोन मिला. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार की रात उनके तीसरे साथी संजय साय को भी गिरफ्तार कर लिया.

व्हाट्सएप कॉल से धमकी और वाहनों को आग लगाते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठेकेदारों को डरा-धमकाकर लेवी की मांग करते थे. मुख्य आरोपी संजू भोगता ने कबूला कि वह इसी वर्ष 9 फरवरी, 2026 को रोबोकेरा गांव में सड़क निर्माण में लगी वैष्णवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के वाहनों को फूंकने की घटना में शामिल था. पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों का पुराना उग्रवादी इतिहास रहा है. संजय साय पर आनंदपुर थाना में वर्ष 2016 और 2017 में आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए एक्ट के मामले दर्ज हैं. वहीं, संजू भोगता पर वर्ष 2023, 2024 और 2025 में आनंदपुर तथा बिसरा थाना में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के गंभीर मामले दर्ज हैं. अभियान में मुख्य रूप से आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस कुमार, सब-इंस्पेक्टर सुबोध कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel