[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सपने में नदी या समुद्र दिखना क्या सच में बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

सपने में नदी या समुद्र दिखना क्या सच में बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

0
सपने में नदी या समुद्र दिखना क्या सच में बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
सपने में नदी या समुद्र दिखने का अर्थ Ai image

Swapna Shastra: सपनों की अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब समझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं, वे आपके आने वाले या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा कर सकती हैं. अगर आप भी स्वप्न शास्त्र के पीछे छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको सपने में दिखने वाली नदी या फिर समुद्र के बारे में बताने जा रहे हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर अगर आपको सपने में कोई नदी या फिर समुद्र दिख रहा है, तो यह आपके अंदर चल रहे इमोशंस, जल्द आने वाले बदलावों और जीवन की दिशा के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं. इसके अलावा ये सपने इसलिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि ये जीवन के आपके जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और आपकी मेंटल कंडीशन को भी सीधे तौर पर दर्शा सकते हैं.

मन में छिपे इमोशंस का उतार-चढ़ाव

स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो अगर आप अपने सपने में एक नदी या फिर समुद्र देख पा रहे हैं, तो यह आपके दिल में छिपे हुए इमोशंस को भी दर्शाते हैं. एक शांत नदी और साफ समुद्र इस बात की तरफ इशारा कर सकते हैं कि आपका मन स्टेबल और शांत है. लेकिन, अगर पानी काफी तेज बह रहा हो या फिर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हों, तो इस तरह का सपना आपके अंदर चल रही चिंता, स्ट्रेस और इमोशनल इनस्टेबिलिटी को दर्शाता है. इस तरह का सपना बताता है कि आप किसी भी बात को लेकर बहुत ही ज्यादा सोच रहे हैं.

जीवन में बड़े बदलाव का संकेत

स्वप्न शास्त्र में नदी और समुद्र दोनों को ही बदलाव का प्रतीक माना गया है. अगर आप सपने में इन्हें देखते हैं तो यह आपके लिए एक संकेत हो सकता है कि जल्द आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है. यह बदलाव आपकी नौकरी, रिश्तों या फिर आप जिस जगह पर रह रहे हैं उससे जुड़ा हुआ हो सकता है. अगर आपको पानी साफ एयर शांत दिखे तो यह बदलाव पॉजिटिव होने वाला है. लेकिन अगर पानी काफी ज्यादा गंदा या फिर तूफान के बीच दिखाई दे रहा है, तो हो सकता है कि आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो.

नई शुरुआत और जल्द मिलने वाले नए मौके

अगर आप अपने सपने में एक बहती हुई नदी को देख रहे हैं, तो आपको इसे एक नयी शुरुआत का संकेत मानना चाहिए. स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो इस तरह का सपना यह बताता है कि आपके जीवन में जल्द नए मौके आने वाले हैं. इसके अलावा यह जो समय है वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए भी होता है. इस तरह का सपना यह भी संकेत देता है कि अब आपको अपने जीवन में नए फैसले लेना शुरू कर देना चाहिए. ये फैसले आपके आपने वाले जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

अंदरूनी शांति या स्ट्रगल

अगर आपको सपने में समुद्र का पानी शांत दिखाई दे रहा है तो यह आपके अंदर की शांति और बैलेंस की तरफ इशारा करता है. यह इस बात का भी संकेत है कि आप मेंटली काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं और अपने जीवन को बहुत ही अच्छी तरह से हैंडल कर रहे हैं. वहीं, अगर आपको समुद्र में तूफान आया हुआ दिख रहा है या फिर लहरें ऊंची उठ रही है, तो यह आपके अंदर चल रहे स्ट्रगल की तरफ इशारा करता है. इस तरह का सपना यह बताता है कि आपके मन में कुछ दबे हुए इमोशंस हैं जिन्हें आपके लिए जल्दी से जल्दी सॉल्व करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सपने में दिखने वाली इन खतरनाक चीजों का अर्थ? इसमें छिपा हो सकता है कोई बड़ा रहस्य

Previous article कैरेज एंड वैगन विभाग के टेक्निशियन हुए सम्मानित
Next article ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस जब्त
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel