[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : चास के सभी घरों में दिया जायेगा निःशुल्क पेयजल कनेक्शन

Bokaro News : चास के सभी घरों में दिया जायेगा निःशुल्क पेयजल कनेक्शन

0
Bokaro News : चास के सभी घरों में दिया जायेगा निःशुल्क पेयजल कनेक्शन

चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज- 01 और फेज -02 के तहत चास नगर निगम क्षेत्र के सभी घरों में निशुल्क मीटर सहित पेयजल कनेक्शन दिया जायेगा. इसके लिए एक से 25 जून तक वार्ड वार शिविर लगाया जायेगा. नया कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड और होल्डिंग टैक्स की छायाप्रति शिविर में जमा करना अनिवार्य है. फार्म भी शिविर में दिया जायेगा. चास नगर निगम के अपर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि शिविर का आयोजन भालसुंधा, वैभव होटल, महिला कॉलेज मेन रोड, फुदनीडीह, सोलागिडीह, सुल्तान नगर, चास प्रखंड कार्यालय, चास बांधगोड़ा व जेल मोड़ में निर्मित जलमीनारों के समक्ष लगाया जायेगा है.

कई कॉलोनियों में नहीं मिल रहा है सप्लाई पानी

चास जलापूर्ति योजना से निगम क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को कुछ दिनों से पेयजल नहीं मिल पा रहा है. पानी का प्रेशर कम हो जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इससे लोगों काे परेशानी हो रही है. विवशता में पानी खरीद रहे हैं. जोधाडीह मोड़ निवासी सुबोध कुमार, बंटी सिंह, लालू मोदक, प्रदीप महतो आदि ने बताया कि मात्र एक घंटा पानी चलता है. उस पर भी प्रेशर कम रहता है. जब तक कम प्रेशर की समस्या दूर नहीं होती है, तब तक सप्लाई का को बढ़ाया जाये, ताकि जरूरत के अनुसार पानी मिल सके. कई लोगों द्वारा टुल्लू पंप लगा दिये जाने के कारण आगे के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है. निगम प्रशासन को अभियान चलाकर टुल्लू पंप लगाने वालों पर सख्त करवाई करना चाहिए.

कुछ दिनों में समस्या का होगा निदान : अपर आयुक्त

चास नगर निगम के विभिन्न वार्ड में 30 हजार लोगों को मीटर युक्त पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. प्रचार-प्रसार और कैंप के माध्यम से लोगों को कनेक्शन लेने की जानकारी भी दी जा रही है. अभी तक निगम क्षेत्र में 13095 लोग कनेक्शन ले चुके हैं. निगम के अपर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि जलापूर्ति योजना फेज एक और दो से अब लोगों को सप्लाई पानी मिलेगा. दोनों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कम प्रेशर की समस्या हो रही है. कुछ ही दिनों में इस समस्या से लोगों को निदान मिल जायेगा और पर्याप्त पानी मिलेगा. संबंधित पदाधिकारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जा चुका है. कहा कि जलापूर्ति योजना फेज एक में पांच टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी. फेज दो में नये छह जल मीनारों का निर्माण किया गया है. इसके बाद निगम के क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हो जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel