[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Jharkhand Civic Polls: बोकारो के चास की 16 सीटों पर महिलाओं का दिखेगा दम, 16 पूर्व प्रत्याशी अयोग्य घोषित

Jharkhand Civic Polls: बोकारो के चास की 16 सीटों पर महिलाओं का दिखेगा दम, 16 पूर्व प्रत्याशी अयोग्य घोषित

0
Jharkhand Civic Polls: बोकारो के चास की 16 सीटों पर महिलाओं का दिखेगा दम, 16 पूर्व प्रत्याशी अयोग्य घोषित
बोकारो के चास का नगर निगम कार्यालय.

Jharkhand Civic Polls: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही बोकारो जिले में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जिले के चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव कराए जाएंगे. चास नगर निगम में 1,62,073 और फुसरो नगर परिषद में 65,082 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार चुनेंगे. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजयनाथ झा ने बताया कि दोनों निकायों में प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी. खास, बात यह है कि चास नगर निगम की कुल 35 सीटों में से 16 सीट पर महिला प्रत्याशी अपना दमखम दिखाएंगी. इसमें फुसरो सीट से 15 पूर्व और चास सीट से एक प्रत्याशी अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं.

चास में 83 हजार पुरुष और 78 हजार महिला मतदाता

उपायुक्त अजयनाथ झा ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 83,106 पुरुष, 78,950 महिला और 17 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. वहीं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 33,292 पुरुष और 31,790 महिला मतदाता हैं. इस तरह दोनों क्षेत्रों में कुल 2,27,155 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे.

मेयर पद अनारक्षित, फुसरो में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए रिजर्व

डीसी अजयनाथ झा ने बताया कि चास नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है. वहीं, फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है. इससे दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण अलग-अलग नजर आ रहे हैं और संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

130 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 130 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा. इसके लिए 54 मतदान भवन चिह्नित किए गए हैं. इनमें 29 सामान्य, 39 संवेदनशील और 62 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनके लिए 43 मतदान भवन चिह्नित किए गए हैं. यहां 7 सामान्य, 25 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

7 फरवरी को मिलेगा चुनाव चिह्न

डीसी ने बताया कि 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 6 फरवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी. इस बार चुनाव बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से कराए जाएंगे. आयोग के निर्देशानुसार इस चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं होगा.

15 लाख खर्च कर सकेंगे मेयर प्रत्याशी

उपायुक्त ने चुनाव खर्च सीमा की जानकारी देते हुए बताया कि चास नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अधिकतम 15 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे. वार्ड पार्षद अधिकतम 3 लाख रुपये तक खर्च कर पाएंगे. फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 6 लाख और वार्ड पार्षद 1.5 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे. उन्होंने साफ कहा कि प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का पूरा हिसाब देना होगा. खर्च सीमा उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

16 पूर्व प्रत्याशी नहीं लड़ेंगे चुनाव

डीसी ने बताया कि चास नगर निगम चुनाव 2015 में खर्च का हिसाब-किताब नहीं देने वाले एक प्रत्याशी को अयोग्य घोषित किया गया है. फुसरो नगर परिषद चुनाव 2018 में खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने वाले 15 प्रत्याशियों को आयोग के आदेश पर अयोग्य घोषित किया गया है. निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूची के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

निष्पक्ष और भयमुक्त होगा चुनाव: एसपी

जिले के एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त बल, पेट्रोलिंग और निगरानी की व्यवस्था रहेगी.

चास में बाजार समिति में होगी मतगणना

उपायुक्त अजयनाथ झा ने बताया कि चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव की मतगणना चास की कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में कराई जाएगी. चास नगर निगम के मेयर पद के लिए चास एसडीओ अंजल ढांडा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगी. फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ निर्वाची पदाधिकारी और कुमार कनिष्क सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे.

चास नगर निगम में 35 वार्ड, 16 महिलाओं के लिए आरक्षित

चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्ड हैं. इनमें से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. विभिन्न वर्गों के अनुसार आरक्षण तय किया गया है, जिसमें अनारक्षित महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग महिला और अनुसूचित जाति महिला श्रेणियां शामिल हैं. इससे महिला उम्मीदवारों की दावेदारी भी तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड निकाय चुनाव में 25 लाख से ज्यादा नहीं उड़ा पाएंगे प्रत्याशी, चुनाव आयोग को देना होगा हिसाब-किताब

चुनावी सरगर्मी तेज, संभावित उम्मीदवार मैदान में

नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद चास और फुसरो में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. विभिन्न राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. संभावित उम्मीदवार वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. अब तक झामुमो ने अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा की है, जबकि भाजपा और कांग्रेस में मंथन जारी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड निकाय चुनाव के लिए रांची के 53 वार्डों में बनेंगे 909 बूथ, जानें कौन कहां करेगा नॉमिनेशन

Previous article Dhaba Style Chicken Chilli Recipe: घर पर बनाएं मसालेदार ढाबा स्टाइल चिकन चिल्ली, ये रहा आसान तरीका
Next article Arijit Singh Craze: अरिजीत के गाने पर जब झूम उठे “कैप्टन कूल”, कोहली भी जबरा फैन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel