[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो स्टील सिटी के UPHC की दुर्दशा: 4 महीने से इंटरनेट ठप, टेटनस वैक्सीन तक नहीं

बोकारो स्टील सिटी के UPHC की दुर्दशा: 4 महीने से इंटरनेट ठप, टेटनस वैक्सीन तक नहीं

0
बोकारो स्टील सिटी के UPHC की दुर्दशा: 4 महीने से इंटरनेट ठप, टेटनस वैक्सीन तक नहीं
Bokaro UPHC की जर्जर स्थिति

बोकारो से धर्मनाथ कुमार की रिपोर्ट

Bokaro UPHC, बोकारो : बोकारो स्टील सिटी (BSL) के झोपड़ी कॉलोनी क्षेत्र के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 जनवरी 2015 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) की शुरुआत की गई थी. लेकिन स्थापना के 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह स्वास्थ्य केंद्र आज बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रहा है. स्थिति इस कदर गंभीर हो चुकी है कि हजारों परिवारों के इलाज का जिम्मा संभालने वाला यह सरकारी केंद्र खुद प्रशासनिक उदासीनता और बदहाली का शिकार बन गया है. यह स्वास्थ्य केंद्र रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होता है, जहां डॉ. सतेंद्र कुमार (जनरल फिजीशियन) के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, एएनएम निशा होदा, लैब टेक्नीशियन गोविंद कुमार महतो, काउंसलर विनीता और सहयोगी दिलीप कुमार प्रमाणिक सीमित संसाधनों और अभावों के बीच भी मरीजों को बेहतर इलाज देने की जद्दोजहद कर रहे हैं.

चारों तरफ की बस्तियों का एकमात्र सहारा

स्वास्थ्य केंद्र की टीम और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केंद्र सिर्फ झोपड़ी कॉलोनी ही नहीं, बल्कि बीएसएल एलएच, आजाद नगर, रितुडीह, जोशी कॉलोनी सहित आसपास के कई सुदूर और घनी आबादी वाले इलाकों के लिए लाइफलाइन है. यहां प्रतिदिन औसतन 80 मरीज गंभीर बीमारियों के इलाज और परामर्श के लिए पहुंचते हैं, जबकि सामान्य दिनों में भी ओपीडी (OPD) की संख्या 40 से 50 मरीजों की रहती है. इतनी भारी भीड़ और निर्भरता के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं, जिससे व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Also Read: मंईयां सम्मान योजना के लाभुक इस नंबर से रहें सतर्क, साइबर हैकर्स की है नजर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

डिलीवरी रूम नहीं, सदर अस्पताल किया जाता है रेफर

इस स्वास्थ्य केंद्र की सबसे बड़ी कमी यहां प्रसव (डिलीवरी) की कोई सुविधा न होना है. स्वास्थ्य टीम के अनुसार, केंद्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, जरूरी टीकाकरण और डॉक्टरी परामर्श तो जैसे-तैसे दे दिया जाता है, लेकिन प्रसव का समय नजदीक आने पर उन्हें सीधे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है. आपातकालीन या गंभीर स्थिति में एम्बुलेंस न मिलने पर यह लचर व्यवस्था गर्भवती महिलाओं और उनके गरीब परिजनों के लिए बड़ी मुसीबत और जान का जोखिम बन जाती है.

चारदीवारी और स्टोर रूम का अता-पता नहीं

अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए यहां कोई चारदीवारी (Boundary Wall) नहीं है, जिससे असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है. दवाओं और मेडिकल उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए अलग से कोई स्टोर रूम नहीं है, जिसके कारण एक चालू कमरे को ही अस्थायी गोदाम बना दिया गया है. मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां या शेड तक नहीं है. शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहद खराब है. कड़कती गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल में लगाया गया एकमात्र एसी (AC) भी खराब स्थिति में है और पर्याप्त ठंडक नहीं दे पाता, जिससे मरीज और ऑन-ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मी दोनों पसीने से बेहाल रहते हैं.

डिजिटल इंडिया में 4 महीने से इंटरनेट ठप

एक तरफ सरकार हर काम डिजिटल करने का दावा कर रही है, वहीं इस यूएचपीसी में पिछले चार महीने से इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है. इंटरनेट न होने के कारण दवाओं की ऑनलाइन एंट्री, एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) की रिपोर्ट अपलोड करने तथा स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण दैनिक रिपोर्ट पूरी तरह प्रभावित हो रही है. इसके अलावा, केंद्र में टेटनस वैक्सीन और मैक्सूलिन जैसी बेहद आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी बनी हुई है. दवाओं की नियमित आपूर्ति न होने के कारण लाचार डॉक्टरों को गरीब मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने की पर्ची लिखनी पड़ती है, जिससे जरूरतमंदों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

अस्पताल की इस दुर्दशा को लेकर स्थानीय निवासी रविशंकर प्रसाद, बैधनाथ प्रसाद, शिवशंकर सिंह, मंजीत कुमार, अभय कुमार और रौनक कुमार सहित अन्य लोगों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को मुफ्त और सुलभ इलाज देना था, लेकिन 11 साल बाद भी यह जस की तस स्थिति में है. स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बोकारो जिला प्रशासन और राज्य स्वास्थ्य विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में अविलंब प्रसव कक्ष का निर्माण कराया जाए. साथ ही दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो और बुनियादी ढांचे को सुसज्जित किया जाए ताकि क्षेत्र की हजारों आबादी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके.

Also Read: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया को लेकर एक्टिव हुआ प्रशासन, DC ने अस्पतालों का जायजा लेकर दिए सख्त निर्देश

Previous article पटना-सहरसा-पूर्णिया रूट पर चलेगी नई नाइट ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे का प्लान
Next article गया-कोडरमा रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, मोबाइल कॉल से हुई पहचान
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel