[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया-कोडरमा रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, मोबाइल कॉल से हुई पहचान

गया-कोडरमा रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, मोबाइल कॉल से हुई पहचान

0
गया-कोडरमा रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, मोबाइल कॉल से हुई पहचान
जांच करती पुलिस

Gaya Ji News : गया-कोडरमा रेलखंड पर बसकटवा-यदुग्राम हॉल्ट के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ट्रैक किनारे शव होने की सूचना मिलने पर आरपीएफ (RPF) और गुरपा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लोको पायलट ने दी थी ट्रैक किनारे शव होने की सूचना

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने इस संबंध में बताया कि किलोमीटर संख्या 420/21 के पास अप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी. यह प्रारंभिक सूचना संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी थी, जिसके बाद ट्रैकमैन और रेलवे अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

Also Read : गया जंक्शन पर RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के चोरी के मोबाइल के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच के दौरान मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले अंतर्गत सिंगुर थाना क्षेत्र निवासी आलोक चटर्जी के रूप में की गई है.

पॉकेट से मिला कानपुर से हावड़ा का रेल टिकट

पुलिस को घटनास्थल पर शव की तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 27 जून का कानपुर सेंट्रल से हावड़ा तक का एक सामान्य रेल टिकट बरामद हुआ है. तलाशी के दौरान ही मोबाइल पर आए एक कॉल के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान की.

जांच में जुटी पुलिस

पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे कानपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है.

Also Read : संसदीय क्षेत्र में जीतन राम मांझी का फूंक दिया पुतला, भरत तिवारी एनकाउंटर पर गया जी में आर-पार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel