Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. कुर्बानी का पर्व बकरीद यानी ईद-उल-अजहा 28 मई को मनायी जायेगी. इस अवसर पर बकरीद को लेकर चास-बोकारो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर है. मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से ईदगाह पर नमाज अदा करने को लेकर साफ-सफाई, बाजारों में बकरों की खरीदारी और नये कपड़ों की खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है. बाजारों में भी चहल-पहल दिखने लगी है. मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है. इधर, बकरीद पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है.