बीएसएल के नगर सेवा-जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान सेक्टर-1सी से एसबीआइ शाखा तक चला. इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के बदले पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया.