[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय नशे में धुत स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, इंटरनेशनल कॉलेज का गेट तोड़ परिसर में घुसी गाड़ी

नशे में धुत स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, इंटरनेशनल कॉलेज का गेट तोड़ परिसर में घुसी गाड़ी

0
नशे में धुत स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, इंटरनेशनल कॉलेज का गेट तोड़ परिसर में घुसी गाड़ी

हादसे में आदेशपाल व छात्र गंभीर रूप से जख्मी, मुंगेर के तीन व स्थानीय एक युवक गिरफ्तार

पीरीबाजार. थाना अंतर्गत इंटरनेशनल कॉलेज, घोसैठ में मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने भीषण तबाही मचायी. तेज रफ्तार व लापरवाही से चलायी जा रही गाड़ी ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पश्चिमी मुख्य द्वार पर इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्टील का भारी-भरकम चैनल गेट दीवार समेत उखड़कर परिसर के भीतर जा घुसा.

घटना मंगलवार दोपहर करीब 02:25 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीआर-10 पीबी 6804 नंबर की सफेद स्कॉर्पियो अत्यंत तेज गति में थी. टक्कर का प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि गेट के साथ-साथ दीवार का एक हिस्सा भी ढह गया. गनीमत रही कि उस समय गेट के पास अधिक भीड़ नहीं थी, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी. हालांकि, मौके पर मौजूद कॉलेज कर्मी (आदेशपाल) गोपाल कुमार व एक छात्र इस टक्कर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये.

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों व कॉलेज प्रशासन ने जब स्कॉर्पियो सवारों को बाहर निकाला, तो वाहन में सवार चारों युवक नशे में पूरी तरह धुत पाये गये. पकड़े गये युवकों की पहचान मुंगेर जिला के सुंदरपुर निवासी चालक गुलशन कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार उर्फ शुभम आर्या एवं स्थानीय रामपुर चौकरा निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की तीव्र दुर्गंध आ रही थी, जो बिहार जैसे शराबबंदी वाले राज्य में प्रशासन की सख्ती पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है.

घटना के बाद इंटरनेशनल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा पीरी बाजार थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि चारों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है व उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. इस घटना से कॉलेज परिसर में सुरक्षा को लेकर एक नयी चिंता व्याप्त हो गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel