Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया के पांच नंबर धौड़ा स्थित कोल ट्रांसपोर्टिंग हीरक रोड में दरार के साथ गोफ बन गया है, जिसके अंदर से धुआं के साथ गैस बाहर निकलने से उक्त मार्ग से गुजरने से वाहन चालक व राहगीर में भय का माहौल है. हालांकि प्रबंधन ने आनन-फानन सड़क में बनी दरार व गोफ के मुहाने पर मिट्टी से फिलिंग करवा दिया है, लेकिन आग अंदर ही अंदर भड़क रही है और सड़क को अपनी जद में ले रही है. पांच नंबर धौड़ा भू-धंसान सड़क किनारे तीन दर्जन से अधिक घर हैं, जहां लगभग 200 परिवार निवास करते हैं.