[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news पांच पैक्सों में चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज से नामांकन

Bhagalpur news पांच पैक्सों में चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज से नामांकन

0

जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर-देशरी, हबीबपुर, पुरैनी दक्षिणी, पुरैनी टोला सोनुचक तथा आजमपुर कनैरी पैक्स में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. नामांकन को लेकर संबंधित प्रखंड कार्यालय में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उग्रसेन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी छह व सात मार्च को नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा नौ और 10 मार्च को की जायेगी, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जायेगी. 11 मार्च को नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. मतदान एवं मतगणना 18 मार्च को एक ही दिन संपन्न होगी. चुनाव को लेकर संबंधित पैक्स क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गयी है और संभावित प्रत्याशियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है सन्हौला में विभिन्न पैक्स पर हो चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो रहा है. चुनाव की गतिविधियां तेज हो गयी है. अनाज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ पैक्स अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में लग गये हैं. अध्यक्ष के एक पद और कार्यकारिणी के 10 पद कुल 11 पद के लिए चुनाव होना है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि सभी पद के नामांकन के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गये हैं. अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अलग-अलग सहायक निर्वाची पदाधिकारी को जवाबदेही सौंपी गयी है. प्रखंड में 18 पैक्स हैं, जिसमें आठ पैक्स में चुनाव होना है. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार ने बताया कि ताड़र मकरपुर पैक्स, बैजाचक, सन्हौला, माधोपुर बथानी, अरार , मदारगंज अदलपुर, सनोखर और चखमजा पैक्स का चुनाव होना है. बोड़ापाठकडीह पैक्स का मामला कोर्ट में रहने और चुनाव के लिए निर्धारित राशि जमा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel