[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya दिल्ली Yamuna Cleaning Video: ‘आप’ की सरकार जाते ही यमुना की सफाई शुरू, तीन साल का प्लान तैयार

Yamuna Cleaning Video: ‘आप’ की सरकार जाते ही यमुना की सफाई शुरू, तीन साल का प्लान तैयार

0
Yamuna Cleaning Video: ‘आप’ की सरकार जाते ही यमुना की सफाई शुरू, तीन साल का प्लान तैयार
Yamuna cleaning process

Yamuna Cleaning Video: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाते ही यमुना की सफाई शुरू हो गई है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद यमुना में सफाई अभियान की शुरुआत हो गई है. एलजी कार्यालय ने बताया, “यमुना नदी की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है. कचरा निकालने वाली मशीनें, खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट नदी में सफाई अभियान शुरू कर चुके हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (आई एंड एफसी) से मुलाकात की और उन्हें तुरंत काम शुरू करने का निर्देश दिया था.”

सरकार नहीं बनी है, लेकिन काम शुरू : भाजपा विधायक

यमुना सफाई प्रक्रिया पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “एलजी ने पहले भी रणनीति बनाई थी, लेकिन वे (आप) सुप्रीम कोर्ट गए और स्थगन आदेश प्राप्त किया… अरविंद केजरीवाल का बयान कि यमुना की सफाई करके वोट जीते जा सकते हैं, उनकी मानसिकता को दर्शाता है… पीएम मोदी कहते हैं कि काम करके लोगों का दिल जीतना है, यही उनकी गारंटी है. अभी सरकार नहीं बनी है, लेकिन काम शुरू हो चुका है.”

यमुना की सफाई के लिए चार सूत्री प्लान तैयार

यमुना की सफाई के लिए चार सूत्री प्लान तैयार किया गया है. जिसमें सबसे पहले यमुना के पानी में जमे कूड़ा और गाद को हटाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बड़ी-बड़ी मशीनों को उतारा गया है. उसके बाद सभी प्रमुख नालों की भी सफाई की जाएगी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाई जाएगी. चौथे चरण में नई एसटीपी और डीएसटीपी के निर्माण के लिए योजना तैयार की गई है. ताकि 400 एमजीडी गंदे पानी की वास्तविक कमी को पूरा किया जा सके.

2023 में भी शुरू हुई थी यमुना की सफाई

इससे पहले 2023 में भी यमुना की सफाई शुरू की गई थी. इसके लिए एनजीटी के आदेश पर यमुना सफाई के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी. लेकिन उस समय आम आदमी पार्टी ने कमेटी पर ही सवाल उठा दिया था और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए. आप ने सवाल उठाया था कि चुनी हुई सरकार के रहते क्यों एलजी को कमेटी का हेड बनाया गया. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश पर रोक लगा दिया.

यह भी पढ़ें: Delhi New CM Oath Ceremony: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज, दिन रात हो रहा काम, देखें Video

पीएम मोदी ने किया था यमुना सफाई का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई का वादा किया था. चुनावी रैली में उन्होंने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आती है, तो यमुना की जल साफ होगा.

Previous article प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के पात्र 31 छात्रों को दिया गया स्टडी किट
Next article 24 फरवरी को होगा कैमेस्ट्री के 13 सहायक प्राध्यापकों की काउंसलिंग
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel