[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के पात्र 31 छात्रों को दिया गया स्टडी किट

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के पात्र 31 छात्रों को दिया गया स्टडी किट

0
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के पात्र 31 छात्रों को दिया गया स्टडी किट

कटिहार. श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की ओर से सोमवार को राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय संयुक्त श्रम भवन परिसर, डहेरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले पात्र 31 अभ्यार्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में निशुल्क उपलब्ध करायी गयी. स्टडी किट का वितरण संयुक्त रूप से जिला नियोजन पदाधिकारी तौसीफ क्याम, कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजित चन्द्र दे, प्रधान लिपिक इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेशनल संजीव कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर उदय कुमार व अन्य कर्मचारियों ने किया. अधिकारियों ने लाभार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि स्टडी किट योजना द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में आवश्यक मदद मिलेगी. स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel