[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार विधानसभा का 5 दिनों तक चलेगा मानसून सत्र, भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास समेत इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

बिहार विधानसभा का 5 दिनों तक चलेगा मानसून सत्र, भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास समेत इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

0
बिहार विधानसभा का 5 दिनों तक चलेगा मानसून सत्र, भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास समेत इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा
बिहार विधानसभा

Vidhan Sabha Monsoon Session: इस बार बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलेगा. सम्राट चौधरी पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में विपक्ष के सवालों का सामना करेंगे. मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही संभावना जताई जा रही है कि सत्र हंगामेदार हो सकता है. सदन के पहले दिन सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

सत्र के पहले दिन क्या-क्या होगा?

पहले दिन अनुपूरक बजट के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएंगे. प्रश्नकाल, शून्यकाल और कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इस दौरान सदन में सरकार की तरफ से सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. दूसरी तरफ, 20 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार घिर सकती है.

इन मुद्दों पर घिर सकती है सरकार

• विपक्ष सरकार को भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में घेर सकती है. अब तक यह मामला सियासी रूप ले चुका है. सत्ता पक्ष के कई नेता इसके समर्थन में तो कई विरोध भी कर रहे हैं. लेकिन मामले में न्यायिक जांच की जा रही है. इस मुद्दे को विपक्ष सदन में उठा सकती है.

• राबड़ी आवास का मामला भी गरमाया रह सकता है. भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद लालू फैमिली कौटिल्य नगर वाले आवास में शिफ्ट होने वाला है.

• लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा पहले घटाने और फिर इसके बहाल करने के मामले में भी सरकार घिर सकती है. बंगला विवाद के दौरान ही लालू फैमिली की सुरक्षा घटा दी गई थी. लेकिन अब उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा लौटा दी गई है.

• सदन में रिशु श्री और सरकारी विभागों के टेंडर में घोटाले के मामले में भी विपक्ष सवाल खड़े कर सकती है. फिलहाल, इस मामले में भी जांच जारी है.

• इसके अलावा भ्रष्टाचार, अपराध और अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्ष की ओर से हंगामा किया जा सकता है.

Also Read: पटना में बन रहे नये फोरलेन पुल का 73% निर्माण पूरा, जल्द 8 लेन ब्रिज पर दौड़ेंगी गाड़ियां, जानिए क्या-क्या बचा काम

Previous article भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
Next article ₹1 लाख तक बढ़े इस कंपनी की कारों के दाम, अब खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel