[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

0
भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
प्रशिक्षण पत्र लेते हुए

Bhojpur News : भोजपुर जिला के कोईलवर प्रखंड परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), भोजपुर द्वारा आयोजित 12 दिवसीय निःशुल्क आवासीय गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक भोजपुर विभूति पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Gau Seva : स्वरोजगार का सशक्त माध्यम है गाय पालन

समारोह को संबोधित करते हुए विभूति पाण्डेय ने कहा कि गाय पालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीण युवाओं तथा महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक मजबूत माध्यम है. उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं की पूंजी अथवा विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के तहत ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का बेहतर उपयोग कर सफल उद्यमी बनने का आह्वान किया.

Arrah News : प्रशिक्षण के बाद भी मिलेगा संस्थान का सहयोग

संस्थान के निदेशक रमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पीएनबी आरसेटी का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना भी है. उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर प्रशिक्षणार्थी एक सफल उद्यमी बन सकता है.

6 जुलाई से RAC और 8 जुलाई से मुर्गी पालन प्रशिक्षण

संस्थान के संकाय प्रेम कुमार ने बताया कि पीएनबी आरसेटी में 6 जुलाई 2026 से 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनर (RAC) मरम्मत प्रशिक्षण तथा 8 जुलाई 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क आवासीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.

18 से 50 वर्ष तक के युवक-युवतियां कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह भोजपुर जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए. स्वरोजगार में रुचि रखने वाले युवक एवं महिलाएं आवेदन कर सकते हैं. नामांकन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र तथा पांच पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित होकर कौशल पंजी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

सीमित सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन

संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं. अभ्यर्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है.

Also Read : बक्सर की प्रेमिका से मिलने आरा से आया युवक, संदिग्ध हालात में मिला शव; पुलिस ने दो लड़कियों को हिरासत में लिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel