बेतिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Train Route Change: बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण 30 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल की गई हैं. यात्रा से पहले पूरी सूची जरूर देखें.

By Aaruni Thakur | July 1, 2026 6:33 PM

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

Train Route Change: अगर अगले कुछ दिनों में आपकी ट्रेन से यात्रा की योजना है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बदल दिया है. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई का रूट बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा.

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्याट्रेनतिथि
63342नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर2 और 3 जुलाई
63309मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज2 और 3 जुलाई
63341मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज3 जुलाई

इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन

ट्रेन संख्याबदलाव
14010 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी1 जुलाई को केवल नरकटियागंज तक जाएगी
14009 बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार2 जुलाई को नरकटियागंज से खुलेगी
15215 मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज3 जुलाई को केवल सुगौली तक चलेगी
15216 नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर3 जुलाई को सुगौली से चलेगी

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया रूट

  • 15568 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी (1 जुलाई)
  • 15052 गोरखपुर – कोलकाता (2 जुलाई) वाया सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर
  • 15705 कटिहार – दिल्ली चंपारण हमसफर (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सिकटा
  • 15212 अमृतसर – दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (1 जुलाई)
  • 04623 कोलकाता – अमृतसर स्पेशल (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर
  • 15211 दरभंगा – अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई)
  • 12558 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई)
  • 15273 रक्सौल – आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (3 जुलाई) वाया रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज
  • 19038 बरौनी – बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (3 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

ये ट्रेनें देरी से चलेंगी

ट्रेन संख्याट्रेनबदलाव
12211मुजफ्फरपुर – आनंद विहार गरीबरथ3 जुलाई को 2 घंटे की देरी से रवाना होगी
12557मुजफ्फरपुर – आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस3 जुलाई को 3 घंटे की देरी से खुलेगी

यात्रा से पहले यह जरूर करें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें.

अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं, ताकि बदले हुए समय और रूट के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकें.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान