[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल आगजनी की घटना में दो लोग झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

आगजनी की घटना में दो लोग झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

0
आगजनी की घटना में दो लोग झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के दीन पट्टी पंचायत स्थित सखुआ वार्ड नंबर 06 में गुरुवार की देर रात आपसी रंजिश में हुई आगजनी की घटना में दो लोग झुलस गये. वहीं लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. घटना को लेकर एक पक्ष के रिंकू देवी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में पड़ोस के ही छह लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. इस अगलगी की घटना में घर का सारा सामान, अनाज, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए. आग की लपटें इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. घर में रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका. आग लगने के दौरान घर के अंदर मौजूद दो लोग झुलसकर घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर अंचलाधिकारी और पिपरा थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया आग लगी कि घटना को लेकर आवेदन मिला है. दोनों पक्षों में आपसी विवाद पूर्व से ही चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel