[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पोषण सुरक्षा व स्वरोजगार पर लोगों को किया जागरूक

पोषण सुरक्षा व स्वरोजगार पर लोगों को किया जागरूक

0
पोषण सुरक्षा व स्वरोजगार पर लोगों को किया जागरूक

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अंतर्गत संचालित कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अंगीकृत गांव गनियाबाड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम एवं बीज किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग 50 पुरुष व महिलाएं शामिल थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पोषण सुरक्षा को ले पोषण वाटिका के महत्व के प्रति जागरूक करना व वैज्ञानिक सब्जी उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घरेलू पोषण सुरक्षा में पोषण वाटिका की भूमिका, सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीक, सब्जी खेती के माध्यम से रोजगार के अवसर, वैज्ञानिक खेती पद्धति तथा सब्जियों से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता व प्राचार्य डॉ के सत्यनारायण ने घरेलू पोषण सुरक्षा में पोषण वाटिका की महत्ता पर प्रकाश डाला. पोषण युक्त भोजन के लिए घर-घर पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया. महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ शफी अफरोज, डॉ कृष्णा डीके, डॉ केविन क्रिस्टोफर, डॉ घनश्याम ठाकुर व डॉ अंजली सुधाकर ने सब्जी उत्पादन तकनीकों की जानकारी व सब्जी खेती के माध्यम से स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों पर चर्चा की. प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों के बीच बीज किट का वितरण किया गया, ताकि वे अपने घरों में पोषण वाटिका स्थापित कर सकें. कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel