[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 20 हजार की रिश्वत लेते सर्वे अमीन को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

20 हजार की रिश्वत लेते सर्वे अमीन को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

0
20 हजार की रिश्वत लेते सर्वे अमीन को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

रिश्वत लेते ही जाल में फंसा सर्वे अमीन, निगरानी की दबिश से निर्मली में मचा हड़कंप निर्मली. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 स्थित नाग मंदिर के पास मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वे अमीन विक्रम कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरौना अंचल क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी रिटायर्ड दफादार जय नारायण यादव से जमीन सर्वे के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी. आरोप है कि सर्वे अमीन विक्रम कुमार ने कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायतकर्ता द्वारा रकम दो किश्तों में देने की सहमति के बाद पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये देने के लिए मंगलवार को नाग मंदिर के पास बुलाया गया था. इससे पहले जय नारायण यादव ने पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज करायी थी. शिकायत की सत्यता की जांच के बाद पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही सर्वे अमीन ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. निगरानी विभाग पटना के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित सर्वे अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जायेगी. बताया गया है कि आरोपित सर्वे अमीन निर्मली नगर के वार्ड नंबर 1 में बद्री नारायण साह के मकान में किराए पर रह रहा था और वहीं रुपये लेकर रिटायर्ड दफादार को बुलाया गया था. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel