[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल Supaul Crime News: सुपौल में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Supaul Crime News: सुपौल में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

0
Supaul Crime News: सुपौल में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Supaul. news

Supaul Crime News: सुपौल जिले में पुलिस ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर बड़ी सफलता हासिल की है. करजाईन थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की जा रही चार चक्का वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार Karjain Police Station को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार और कारतूस के साथ दौलतपुर से फकीरना की ओर जा रहे हैं. सूचना में यह भी कहा गया था कि करजाईन थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Sharath R S के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों से हथियार और मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद खुर्शीद और मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है. दोनों राघोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए.

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.वहीं बरामद हथियार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है ताकि हथियार सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष कुमार झा की रिपोर्ट

Also Read: Supaul Drug Bust: बिहार के सुपौल जिले में एनएच-327E पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो लग्जरी कारों से 1400 ग्राम स्मैक बरामद

Previous article मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Next article Banka : विश्वकोरवा के पास ऑटो पलटा, पांच जख्मी, इलाजरत
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel