[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Banka : विश्वकोरवा के पास ऑटो पलटा, पांच जख्मी, इलाजरत

Banka : विश्वकोरवा के पास ऑटो पलटा, पांच जख्मी, इलाजरत

0
Banka : विश्वकोरवा के पास ऑटो पलटा, पांच जख्मी,  इलाजरत

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

पंजवारा-धोरैया स्टेट हाइवे पर गुरुवार सुबह विश्वकोरवा गांव के समीप एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक फेरी व्यवसायी, तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

गाय को बचाने में पलटा ऑटो

पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर विश्वकोरवा गांव के पास गुरुवार सुबह चलना मोड़ से बौंसी जा रहा एक ऑटो सड़क पार कर रही गाय को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गाय को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक फेरी व्यवसायी को ऑटो चालक इलाज के लिए धोरैया ले गया. वहीं, सूचना मिलते ही पंजवारा थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और अन्य घायलों को इलाज के लिए पंजवारा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचाया गया.

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने किया उपचार

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ निलोफर परवीन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर निवासी अफसाना खातून, चुन्नी खातून, माजिद खातून तथा चार वर्षीय इमरान के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel