[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बर्निंग बस मामले में हुई सामाजिक बैठक : दोषी बचे नहीं व निर्दोष फंसे नहीं का लिया गया निर्णय

बर्निंग बस मामले में हुई सामाजिक बैठक : दोषी बचे नहीं व निर्दोष फंसे नहीं का लिया गया निर्णय

0
बर्निंग बस मामले में हुई सामाजिक बैठक : दोषी बचे नहीं व निर्दोष फंसे नहीं का लिया गया निर्णय

छातापुर. थाना के समक्ष हुए उपद्रव को लेकर मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम एक सामाजिक बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजन के अलावे कई सामाजिक संगठन के लोग व मुख्यालयवासी शामिल हुए. बीते बुधवार को उपद्रवियों द्वारा थाना के समक्ष किये गए उग्र प्रदर्शन व तोड़फोड़ की घटना पर सबों ने चिंता जाहिर की. वहीं सर्वसम्मति से इस घटना की घोर निंदा करते पुलिस प्रशासन के समक्ष क्षमा याचना करने का निर्णय लिया गया. घटना को लेकर पुलिस द्वारा की कार्रवाई पर चर्चा व समीक्षा करते निर्दोष व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई से बचाने को लेकर आम सहमति भी बनी. बैठक में हुई चर्चा के अनुसार छातापुर में इस प्रकार की घटना इससे पहले कभी भी नहीं हुई. यह समाज हमेशा से शांतिप्रिय और न्याय प्रिय रहा है. परंतु दमकल बिलंब से पहुंचने की आड़ में सूखा नशा के आदि लड़कों ने इस घटना को अंजाम दे दिया है. इनके करतूतों के कारण छातापुर का पूरा समाज बदनाम व कलंकित हुआ है. इस घटना में शामिल जो भी दोषी व्यक्ति है. पुलिस प्रशासन उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें. पुलिस प्रशासन को समाज सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं. बैठक के दौरान कई मांगों का प्रस्ताव लिया गया. इससे अवगत कराने के लिए डेलिगेशन भी तैयारी की गई. 11 सदस्यीय डेलिगेशन में सर्वसम्मति से मुख्यालय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी शालीग्राम पांडेय व फेकनारायण मंडल, व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार गुड्ड, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, व्यवसायी नारायण चौधरी, सूरज चंद्र प्रकाश, शिवलाल यादव, मीडिया प्रतिनिधि संजय कुमार पप्पू शामिल किये गए. लिए गए प्रस्ताव के अनुसार डेलिगेशन के सदस्य पुलिस व प्रशासन के वरीय और स्थानीय प्रशासन से मिलेंगे. डेलिगेशन द्वारा निर्दोष व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करने, प्राथमिकी में शामिल निर्दोष लोगों को बचाने के लिए विधि सम्मत समाधान निकालने. छातापुर थाना में पूर्व की भांति नियमित रूप से दमकल उपलब्ध करवाने तथा बस स्टैंड, हाट व गुदरी के स्थान सुनिश्चित कर स्थाई निदान करने की मांग रखी जायेगी. बैठक में राजेंद्र बहरखेर, किशोर कुमार मुन्ना, शिवलाल यादव, अशोक भगत, संजीव सहनी, मो हासिम, मो मोहीउद्दीन, उपेंद्र मंडल, नारायण साह, नरेश पूर्वे, नारायण चौधरी, राजेश चैन, रामलखन पासवान, बिंदेश्वरी भगत, बिनोद भगत, पंकज भगत, मो हारूण, अमित बहरखेर, गुड्डू भगत, मंटू भगत, नागेश्वर मंगरदैता, परवेज हयात, सुबोध बहरखेर, पुस्कर राज, सरोज यादव, शशांक जैन मुख्य रूप से थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel