[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार करणपुर में 11 हजार लाइन का पोल टूटा, तीन दिनों से बिजली ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

करणपुर में 11 हजार लाइन का पोल टूटा, तीन दिनों से बिजली ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

0
करणपुर में 11 हजार लाइन का पोल टूटा, तीन दिनों से बिजली ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व गर्मी से राहत की सुविधाएं ठप, जनजीवन प्रभावित

बारसोई. बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत के धामुवा हाट से करणपुर दारौल मोड़ के बीच 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन का पोल टूट जाने से पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद से ही इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, पंखा-कूलर जैसी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है. जिससे विभागीय उदासीनता स्पष्ट झलकती है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel