[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने संभाला पदभार, कहा अपराध व शराब तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई

एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने संभाला पदभार, कहा अपराध व शराब तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई

0
एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने संभाला पदभार, कहा अपराध व शराब तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई

निर्मली. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अनुपेश नारायण ने योगदान दिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित एसडीपीओ ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद छोटे तस्कर और शराबी लगातार पकड़े जा रहे हैं. लेकिन शराब कारोबार से जुड़े बड़े माफियाओं तक पुलिस की पहुंच नहीं बन पा रही है. बड़े तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आम लोगों के साथ समन्वय स्थापित करेगी. इस संबंध में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. एसडीपीओ ने कहा कि बड़े शराब तस्करों की गिरफ्तारी होने पर छोटे तस्करों और शराबियों पर भी प्रभावी रूप से नकेल कसी जा सकेगी. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश भी संबंधित थाना प्रभारियों को दिया गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं. ऐसे मामलों के समाधान के लिए थाना अध्यक्षों को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जनता दरबार के माध्यम से विवाद निपटाने के निर्देश दिए गए हैं. उनका मानना है कि जमीन विवाद खत्म होने से लोगों के बीच आपसी रंजिश कम होगी और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रहेगा. एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें नोट किया जा रहा है. सभी महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी व उनके निर्देशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel