[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी व लाइसेंस अनिवार्य

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी व लाइसेंस अनिवार्य

0
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी व लाइसेंस अनिवार्य

प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आशू रंजन ने की. इसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सीओ आशू रंजन ने बैठक में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूजा समितियों को मेला आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और मंदिर परिसर व मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में इस बार 10 स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों और मेलों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा और मेला के दौरान मनचलों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा हिंदू धर्म का महान त्योहार है, इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाना चाहिए. नवरात्र के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रखंड क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे. इस मौके पर पूर्व विधायक लखन ठाकुर, ई मोतीलाल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सिंह, मुखिया प्रताप बिराजी, अनिल कुमार यादव, मनोज मरिक, सरपंच सुखदेव यादव, मजीद साफी, सुरेश दास, बबलू गोईत, विजय बिराजी, बोधि यादव, रामेश्वर यादव, राधे यादव, आजाद लाहोटिया, प्रदीप बसेदार, प्रभु मंडल, चिराग चंचल, नारायण पादुका, ललित भगत, अब्दुल अजीज समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधि और सभी पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel