[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जीविका मेगा एसएचजी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

जीविका मेगा एसएचजी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

0
जीविका मेगा एसएचजी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

– 02 करोड़ 22 लाख रुपये की ऋण स्वीकृत सरायगढ़. जेपी पैलेस सरायगढ़ में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक और जीविका सिमरी द्वारा मेगा एसएचजी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पीएनबी जोनल ऑफिसर अमित जोशी, पीएनबी पूर्णिया मंडल प्रमुख अमित कुमार राउत, जीविका के नोडल स्टेट एफआई शंभू, जीविका डीपीएम दीपक कुमार यादव, बीडीओ अच्युतानंद, चीफ मैनेजर डिप्टी सर्किल हेड मो सुभान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएनबी जोनल ऑफिसर अमित जोशी ने कहा कि जीविका से जुड़े दीदी बेहतर कार्य कर रही हैं. इससे जीविका दीदी के साथ-साथ जीविका दीदी के परिवार भी विभिन्न प्रकार के बिजनेस और रोजगार करके खुशहाल बन रही है. पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बड़ी संख्या में जीविका दीदीयों को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ऋण देने का काम कर रही है. अमित कुमार राऊत ने कहा कि जीविका दीदी स्वयं का अपना बिजनेस कर लाभान्वित होने का काम कर रही है. नोडल स्टेट एफआई जीविका के शंभू ने कहा कि बिहार में जीविका के माध्यम से बेहतर कार्य किया जा रहा है. इसका अनुसरण दूसरे राज्य भी कर रहा है. बिहार में जीविका द्वारा किए जा रहे कार्य को देश स्तर पर लोग जानने लगे है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका डीपीएम ने कहा कि शुरुआती दौर में जीविका को बैंक से ऋण लेने में भी परेशानी हो रही थी. जीविका दीदी भी काम करना नहीं चाहती थी. अभी बड़ी संख्या में जीविका दीदी विभिन्न प्रकार के बिजनेस के माध्यम से लाभान्वित हो रही हैं. बीडीओ ने कहा कि बड़ी संख्या में जीविका दीदी कार्य कर रही है. अपने बिजनेस को बेहतर बना रही है. मेगा एसएचजी आउटरीच प्रोग्राम में 02 करोड़ 22 लाख ऋण का स्वीकृति पत्र दिया गया. जिसमें 21 जीविका समूह को एक करोड़ 81 लाख ग्रुप लोन का स्वीकृति पत्र और 41 लखपति दीदी को 41 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया. इस मौके पर पीएनबी बैंक के एग्रीकल्चर ऑफिसर गुलेश, जीविका बीपीएम सरायगढ़ मृत्युंजय कुवंर, बसंतपुर बीपीएम रितु कुमारी, छातापुर बीपीएम रविकांत मंडल, पंजाब नेशनल बैंक सिमरी एन के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान, पीएनबी बैंक पिपरा खुर्द, त्रिवेणीगंज, लोकहा, बसबिट्टी, महदीपुर के शाखा प्रबंधक आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel