[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बनरघट्टा पहाड़ी पर तीन मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश, तीन कारीगर व तस्कर गिरफ्तार

बनरघट्टा पहाड़ी पर तीन मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश, तीन कारीगर व तस्कर गिरफ्तार

0
बनरघट्टा पहाड़ी पर तीन मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश, तीन कारीगर व तस्कर गिरफ्तार

तीन पिस्टल मैगजीन सहित दो अर्धनिर्मित पिस्टल व हथियार बनाने का उपकरण बरामद

मुंगेर.

नयारामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर पुलिस ने बुधवार की शाम छापेमारी कर तीन मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश किया है. मौके से तीन कारीगर व हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने यहां से मैगजीन सहित तीन पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है.

डीएसपी साइबर सह प्रभारी डीएसपी सदर राकेश रंजन ने बताया कि नयारामनगर थाना क्षेत्र के बनरघट्टा पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर मिनीगन फैक्टरी के संचालन की सूचना पर जब पुलिस ने पहाड़ी पर छापेमारी की, इस दौरान भाग रहे तीन व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो अतिउल्लाह का पुत्र शाहवाज आलम उर्फ बिल्ला, मो सादीक का पुत्र मो तारीख अनवर उर्फ चुन्ना व मो अब्दुल खालिक का पुत्र मो मेहताब शामिल है. पुलिस टीम ने पहाड़ी पर से तीन मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. यहां से 3 निर्मित पिस्टल मैगजीन, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल, 2 मैगजीन, 3 बेस मशीन, 1 हैंड ड्रील मशीन सहित हथियार बनाने का ढेर सारा उपकरण बरामद किया. जिनको गिरफ्तार किया गया है, उसमें दो हथियार कारीगर और एक तस्कर है. छापेमारी दल में नयारामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel