[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 38 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से , 23,485 परीक्षार्थी होंगे

38 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से , 23,485 परीक्षार्थी होंगे

0
38 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से , 23,485 परीक्षार्थी होंगे

– छात्राओं के लिए बनाये गये 17 परीक्षा केंद्र – 11,857 छात्रा व 11,628 छात्र परीक्षार्थी देंगे परीक्षा सुपौल. दो फरवरी से जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जायेगी. शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में पूरी कर ली गयी है. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले भर में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें छात्राओं के लिए 17 व छात्रों के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कुल 23 हजार ,485 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसमें 11,857 छात्रा और 11,628 छात्र परीक्षार्थी शामिल है. इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक रहने वाली है, जो जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और बालिकाओं की भागीदारी को दर्शाता है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी करायी जायेगी. परीक्षा को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. इसके लिए पदाधिकारी व कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचेगे परीक्षार्थी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश कर लेना है. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. इतना ही नहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा. परीक्षार्थी जूता-मौजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा में प्रवेश करेंगे. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तलाशी के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी व वीक्षक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जा रहे हैं. इसके बाद ही हॉल में प्रवेश करना दिया जायेगा. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था से बचा जा सके. इसके अलावा, केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर सख्त रोक रहेगी. परीक्षार्थियों में भी परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों में रिवीजन क्लासेस का दौर जारी है. वहीं अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. छात्रों के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र जिले में स्वच्छ व कदाचारमुक्त वातावरण में इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न कराने को लेकर छात्रों के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें चेतमणि मध्य विद्यालय सुखपुर, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुर, मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास, मध्य विद्यालय बेलही, मध्य विद्यालय कुमरगंज, उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर, भागीरथ हाईस्कूल निर्मली, एसडीएसके भुवनेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल हरदी, स्व पूरन सिंह हाई स्कूल मल्हनी, मध्य विद्यालय सिसौनी, मध्य विद्यालय कर्णपुर, मध्य विद्यालय पथरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौहट्टा किशनपुर, मध्य विद्यालय बगही पिपरा, मध्य विद्यालय करिहो, उर्दू मध्य विद्यालय सुपौल, जगन्नाथ मिश्रा इंटर महाविद्यालय सुपौल शामिल है. छात्राओं के लिए बनाये गये केंद्र इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न कराने को जिले में छात्राओं के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें सुपौल प्लस टू हाई स्कूल सुपौल, आरबीबी गर्ल्स हाई स्कूल सुपौल, टीसी हाई स्कूल चकला निर्मली, मध्य विद्यालय गौरवगढ़, हजारी प्लस टू हाई स्कूल गौरवगढ़, बबुजन आदर्श मध्य विद्यालय चकला निर्मली, जया महिला कॉलेज वीरपुर, एलकेए हाई स्कूल वीरपुर, आदर्श कोशी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर, केएस कॉलेज वीरपुर, एमएस वीरपुर शालीवासा, यूएचएस बसंतपुर, गर्वमेंट हाई स्कूल वीरपुर, आरकेबीए हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, ललित नारायण विज्ञान इंटर कॉलेज त्रिवेणीगंज, हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, पवित्र हृदय हाई स्कूल लतौना मिशन त्रिवेणीगंज, गर्ल्स मिडिल स्कूल निर्मली, प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली व हाई स्कूल निर्मली शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel