[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल नगर परिषद परिसर में होली मिलन समारोह: गुलाल, गीत व सौहार्द में रंगा नगर प्रशासन

नगर परिषद परिसर में होली मिलन समारोह: गुलाल, गीत व सौहार्द में रंगा नगर प्रशासन

0
नगर परिषद परिसर में होली मिलन समारोह: गुलाल, गीत व सौहार्द में रंगा नगर प्रशासन

सुपौल नगर परिषद परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ किया गया. समारोह की अध्यक्षता मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने की. इस अवसर पर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया. जैसे ही होली के पारंपरिक गीत बजने लगे, परिसर उत्सव के रंग में डूब गया. वार्ड पार्षदों से लेकर नगर परिषद कर्मियों तक, सभी लोग होली गीतों पर झूमते और थिरकते नजर आए. पूरे परिसर में रंग, संगीत और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला. इस मौके पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. कहा कि यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की सीख देता है. उन्होंने नगर परिषद परिवार को एकजुट होकर शहर के विकास और स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया. मुख्य पार्षद ने यह भी कहा कि नगर परिषद तभी मजबूत होगी जब सभी वार्ड पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे. इस तरह के आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलता है. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए नगर के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. मौके पर ईओ अरविंद कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी, रामदेव सिंह, विनय भूषण सिंह, सुनील चौधरी, सुनील सिंह, राजेश मोहनका, वार्ड पार्षद मनीष कुमार, शिवराम यादव, शंकर राम, गगन ठाकुर, अजीत कुमार आर्य, राज किशोर कामत, शिवजी कामत, कामेश्वर पासवान, मिथिलेश कुमार मंडल, राजेश कुमार ठाकुर, संदीप कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel