[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल होली पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने का दिया संदेश

होली पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने का दिया संदेश

0
होली पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाने का दिया संदेश

त्रिवेणीगंज होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था को लेकर रविवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम अभिषेक कुमार और एसडीपीओ विभाष कुमार ने संयुक्त रूप से किया. यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर चौक, पुरानी स्टेट बैंक चौक, मेला ग्राउंड, पंचमुखी चौक होते हुए बाजार क्षेत्र एवं विभिन्न संवेदनशील मार्गों से होकर पुनः थाना आ कर समाप्त हो गया. फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. थाना परिसर से निकली फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति भंग करने या अफवाह फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. वहीं एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. इस दौरान कई स्थानों पर अधिकारियों ने रुक कर लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनीं. प्रशासन ने दोहराया कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर लवली कुमारी, राजन कुमार, विजय कुमार, पिंकी कुमारी, एएसआई ज्योति प्रसाद, पीटीसी जिलानी टेलर सहित पुलिस के दर्जनों जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel