सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार भवन में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा आम जनता की समस्याओं से संबंधित कुल 58 आवेदन प्राप्त किए गए. जिला जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अवसर पर सच्चिदानंद सुमन अपर समाहर्ता, गयानंद यादव जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, त्रिवेणीगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, निर्मली, अमित कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार को नागरिकों की समस्याओं के सीधे समाधान का सशक्त माध्यम बताते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी.