फारबिसगंज. फारबिसगंज के लिए यह अत्यंत गर्व का पल है. स्थानीय निवासी सुशील अग्रवाल व अनीता अग्रवाल के सुपुत्र सीए मयूर अग्रवाल को भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद के 70वें अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी. सबसे कम आयु में चुनाव लड़कर चैयरमैन चुने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट में शामिल सीए मयूर अग्रवाल ने जिले का नाम रोशन किया है. अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने एक छोटे शहर के बड़े सपने देखने वाले युवक से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा की. युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया. सीए मयूर अग्रवाल वर्तमान में एएलपी व एसोसिएट्स के संस्थापक पार्टनर हैं. यह फर्म नौ पार्टनर्स के साथ पांच शाखाओं में कार्यरत है. इसका मुख्य कार्यालय कोलकाता है व शाखा फारबिसगंज, बेंगलुरु, मुंबई, तिनसुकिया व डिब्रूगढ़ में स्थित है. शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवारजन व फर्म के सभी पार्टनर्स उपस्थित थे.