[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पुरुषोत्तम मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, भक्ति और सद्भावना का संदेश

पुरुषोत्तम मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, भक्ति और सद्भावना का संदेश

0
पुरुषोत्तम मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, भक्ति और सद्भावना का संदेश

– 24 घंटे तक चला अखंड पाठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भागसुपौल

पुरुषोत्तम मास (अधिमास) के पावन अवसर पर श्री श्याम नारायणी परिवार, सुपौल के तत्वावधान में शहर एवं समाज में शांति, सद्भावना और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित किया गया. यह धार्मिक आयोजन शनिवार को दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और रविवार दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित माना जाता है. इसी भावना के साथ आयोजित अखंड रामायण पाठ में शहर की बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.

धार्मिक आयोजन समाज में संचार करते हैं सकारात्मक ऊर्जा

पूरे 24 घंटे तक अनवरत रूप से चले इस अखंड पाठ को सफल बनाने में श्री श्याम नारायणी परिवार के सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग किया. आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में तल्लीन रहे. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं. अखंड रामायण पाठ के माध्यम से देश, समाज और शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई. कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम से समाज में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना की. आयोजन की सफलता को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में विशेष उत्साह देखा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel