[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पढ़ाई की उम्र में प्रेम का जुनून बनी मौत की वजह

पढ़ाई की उम्र में प्रेम का जुनून बनी मौत की वजह

0
पढ़ाई की उम्र में प्रेम का जुनून बनी मौत की वजह

– बारसोई में 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा – एक लड़की को लेकर उपजे विवाद ने छीनी मासूम की जिंदगी 24 घंटे के भीतर दो आरोपित गिरफ्तार बारसोई जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में प्रेम प्रसंग और आपसी प्रतिद्वंद्विता ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया. बारसोई थाना क्षेत्र के खुराधार तुमनी रोड स्थित कलवर्ट के समीप 14 वर्षीय किशोर अख्तरुल की चाकू मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की. रात में ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. जिसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ी. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अख्तरुल और आरोपित सफीकुल इस्लाम एक ही कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की से प्रेम करते थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच करीब डेढ़ माह पूर्व विवाद और मारपीट भी हुई थी. हालांकि परिजनों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया था, लेकिन मन में पनप रही दुश्मनी अंततः खूनी वारदात में बदल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफीकुल इस्लाम और उसके सहयोगी शरीफ को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस दोनों से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरा सदमा दिया है, बल्कि समाज के सामने भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. किशोरावस्था में पढ़ाई-लिखाई और भविष्य निर्माण की जगह प्रेम प्रसंग को लेकर बढ़ती संवेदनशीलता कई बार गंभीर परिणाम पैदा कर रही है. शिक्षकों व अभिभावकों का मानना है कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य, शिक्षा और करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए. क्योंकि छोटी उम्र के भावनात्मक फैसले कभी-कभी जिंदगी भर का दर्द दे जाते हैं. बारसोई की यह घटना युवाओं के लिए एक सीख है कि सफलता का रास्ता शिक्षा, अनुशासन और मेहनत से होकर गुजरता है. जबकि गलत दिशा में बढ़ा एक कदम कई परिवारों की खुशियां छीन सकता है. घटनास्थल पर डीएसपी अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई मौसमी कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel