[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी चेतावनी, दिखने लगा असर

अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी चेतावनी, दिखने लगा असर

0
अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी चेतावनी, दिखने लगा असर

छातापुर. मुख्यालय में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करने की तैयारी में है. लिहाजा प्रखंड प्रशासन व थाना पुलिस ने शुक्रवार को भी मुख्य सड़क पर पैदल मार्च किया. अविलंब अतिक्रमण हटाने की अपील की. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, प्रभारी सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, सहायक थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई. बीडीओ ने बताया कि अतिक्रमण खाली करने के लिए गुरुवार को भी माइकिंग कर कुछ घंटे की मोहलत दी गई थी. अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर सड़क की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए शुक्रवार का भी समय दिया गया है. अतिक्रमणकारी यदि अपने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया तो ठीक है. अन्यथा की स्थिति में शनिवार पूर्वाह्न काल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. बुलडोजर के सहयोग से अतिक्रमण खाली कराया जायेगा और कार्यवाही पर खर्च होने वाली राशि की वसूली भी की जायेगी. इधर गुरुवार को हुए एनाउंसमेंट के कुछ घंटे बाद ही इसका असर देखने को मिला. बस पड़ाव, हाईस्कूल चौक, ब्लॉक चौक आदि जगहों पर बहुत से लोगों ने स्वतः अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को भी सड़क किनारे की सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाने में लोग जुटे हुए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel