[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सदर अस्पताल में एक ही काउंटर से मिलेगी ओपीडी की सभी दवाएं

सदर अस्पताल में एक ही काउंटर से मिलेगी ओपीडी की सभी दवाएं

0
सदर अस्पताल में एक ही काउंटर से मिलेगी ओपीडी की सभी दवाएं

कटिहार सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए दवा वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को दवाएं एक ही काउंटर से उपलब्ध करायी जायेगी. इस नई व्यवस्था को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभू कुमार चौधरी के निर्देश पर लागू किया गया है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. दवाओं के स्टॉक और उनके सही हिसाब-किताब को बेहतर तरीके से मेंटेन करने के उद्देश्य से भी इस व्यवस्था को लागू किया गया है. अब गायनी ओपीडी, पीडिया ओपीडी सहित सभी प्रकार के ओपीडी के मरीजों को दवाएं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ऊपरी तल पर स्थित मेडिसिन काउंटर से ही दी जायेंगी. इससे पहले मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को उसी भवन में दवाएं उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब वहां दवा वितरण की सुविधा समाप्त कर दी गई है. सभी मरीजों को एक ही स्थान से दवा प्राप्त करनी होगी. अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी. बल्कि दवा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी. शुक्रवार से इस नई व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel