[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 404 लीटर शराब बरामद, कार छोड़्रकर चालक फरार

404 लीटर शराब बरामद, कार छोड़्रकर चालक फरार

0
404 लीटर शराब बरामद, कार छोड़्रकर चालक फरार

सुपौल. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह 404 लीटर शराब बरामद की. उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 05:30 बजे सूचना मिली थी कि बंगाल से अररिया के रास्ते त्रिवेणीगंज-पिपरा होते हुए एक ग्रे रंग की इकोस्पोर्ट कार (बीआर 38 एएल1769) शराब लेकर गम्हरिया, मधेपुरा की ओर जा रही है. सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज, पिपरा और लिटियाही पुल के पास टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. सुबह करीब 07:30 बजे संदिग्ध वाहन को देखते ही उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को नहीं रोका और छापेमारी टीम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए भागने लगा. इसी दौरान वाहन का अगला बायां चक्का पुल की रेलिंग से टकरा गया. जिससे टायर ब्लास्ट हो गया. बावजूद इसके चालक वाहन लेकर आगे बढ़ता रहा. टीम ने पीछा करते हुए लिटियाही चौक के पास उक्त वाहन को लावारिस हालत में बरामद किया. तलाशी के दौरान डिक्की, सीटों के नीचे से कुल 404.360 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 80 लीटर बीयर और 324.360 लीटर विदेशी शराब शामिल है. बताया कि वाहन से एक अन्य नंबर प्लेट डब्लू बी (डब्लू बी 68एए-6060) भी बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार तस्कर की तलाश जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel