[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज रामनवमी व चैत्र नवरात्र को लेकर 250 स्थानों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

रामनवमी व चैत्र नवरात्र को लेकर 250 स्थानों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

0
रामनवमी व चैत्र नवरात्र को लेकर 250 स्थानों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

भड़काऊ गानों व हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

किशनगंज. रामनवमी पर्व व चैत्र नवरात्र के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार, पूरे जिले को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिले भर में 250 महत्वपूर्ण स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शहरी क्षेत्रों में चार विशेष गश्ती दल दंडाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यरत रहेंगे, जबकि प्रखंड स्तर पर भी दो-दो गश्ती दल तैनात किए गए हैं. सभी थानाध्यक्षों, बीडीओ व सीओ को पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

रूट मैप का निरीक्षण व सख्त हिदायत

बुधवार को एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से शहर के उन मार्गों का निरीक्षण किया, जहां से भव्य जुलूस निकाला जाना है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जुलूस में उत्तेजक या भड़काऊ गाने बजाना पूर्णतः वर्जित है. धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगायी गयी है. जुलूस के आगे व पीछे पुलिस बल की अनिवार्य मौजूदगी रहेगी.

सोशल मीडिया व अफवाहों पर पुलिस की नजर

एसपी संतोष कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का आदेश दिया है. एडीएम ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है, जहां किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल देने को कहा गया है.

जुलूस व मेलों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा पहले से ही फ्लैग मार्च व भ्रमण किया जा रहा है. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel