[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान शिक्षक ने नाबालिग से की छेड़खानी

शिक्षक ने नाबालिग से की छेड़खानी

0
शिक्षक ने नाबालिग से की छेड़खानी
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में एक सरकारी शिक्षक ने गुरुधर्म को कलंकित किया. उसके पास ट्यूशन पढ़ने आ रही दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ दस दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था. यह मामला करने का मामला शनिवार की सुबह सामने आया. घटना की जानकारी होने पर नाबालिग के परिजनों के अलावे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने छेड़खानी करने वाले शिक्षक को पकड़ कर अर्धनग्न करते हुए जूते की माला पहना और सिर का बाल मुंड़वा कर पूरे बाजार में घुमाया. इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इसकी सूचना बसंतपुर थाना को मिली तो पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच उक्त शिक्षक को लोगों के चंगुल से अपने हिरासत में लेकर थाना लाई. उसके बाद नाबालिग बच्ची की मां के शिकायत पर मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपित शिक्षक वीरेंद्र साह हुस्सेपुर गांव में मकान बना कर रह रहा था, जो हरियामा गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय का हेडमास्टर है. घटना के बारे में बताया गया कि पीड़ित बच्ची शुक्रवार की रात अपनी मां को सोने के दौरान शनिवार को ट्यूशन नहीं जाने की बात कही. इस बात पर उसकी मां ने कारण जानने की कोशिश की तो नाबालिग ने बताया कि ट्यूशन के बाद सर मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं. यह सिलसिला लगभग 10 दिनों से चल रहा है. उसके बाद यह बात आसपास व अन्य लोगों को पता चली तो लोग आक्रोशित हो गए और उक्त शिक्षक को पकड़ कर शनिवार की सुबह पुलिस के हवाले कर दिए. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel