[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कांकसा : माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

कांकसा : माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

0
कांकसा : माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार हिंदी हाइ स्कूल स्थित माध्यमिक परीक्षा केंद्र पर शनिवार को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) के अध्यक्ष डॉ. रामानुज गंगोपाध्याय अपनी टीम के साथ अचानक पहुंचे. उनके आगमन से परीक्षा केंद्र में कुछ समय के लिए हलचल देखी गई. निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अब तक सभी स्थानों पर परीक्षा शांति और सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता के साथ व्यवस्था की गई है. छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने संतोष व्यक्त किया और बताया कि परीक्षार्थी खुश हैं. प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों से मिली रिपोर्ट भी संतोषजनक है.

मोबाइल फोन पर सख्ती, उल्लंघन पर परीक्षा रद्द

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ परीक्षार्थियों के प्रवेश के सवाल पर डॉ. रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा कि ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम है. मोबाइल फोन निकालते ही संबंधित परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया था. बोर्ड की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परीक्षार्थी की पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी. इस मुद्दे पर बोर्ड किसी तरह का समझौता नहीं करेगा.

बीरभूम व पूर्व बर्दवान के केंद्रों का भी दौरा

बोर्ड अध्यक्ष ने शनिवार को बीरभूम और पूर्व बर्दवान जिले के भी कई माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इसी क्रम में बर्दवान के ब्लॉक नंबर 2 स्थित जोतराम विद्यापीठ के परीक्षा केंद्र में भी वे उपस्थित रहे. यहां शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

एसआइ पिटाई के मामले में कार्रवाई, जांच जारी

जमालपुर के अझापुर हाई स्कूल में माध्यमिक परीक्षा के दौरान विद्यालय निरीक्षक(एसआइ) की पिटाई के मामले में हेडमास्टर समेत आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है. बर्दवान में परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान डॉ. रामानुज गंगोपाध्याय ने बताया कि इस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि उस दिन का 11 मिनट का सीसीटीवी फुटेज अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel