[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान के सरकारी स्कूलों में ‘स्वागत सप्ताह’ की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

सीवान के सरकारी स्कूलों में ‘स्वागत सप्ताह’ की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

0
सीवान के सरकारी स्कूलों में ‘स्वागत सप्ताह’ की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
बच्चों का स्वागत

Swagat Saptah Government Schools : (आनंद मिश्र) गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में ‘स्वागत सप्ताह’ की शुरुआत उत्साह के साथ हुई. स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का रोली-चंदन, पुष्पवर्षा, फूल-माला, चॉकलेट और मिठाई देकर स्वागत किया गया. विद्यालयों में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 5.51.03 Pm
सीवान के सरकारी स्कूलों में 'स्वागत सप्ताह' की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत 4

छुट्टियों के बाद बच्चों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में स्वागत सप्ताह मनाया गया. नए और पुराने विद्यार्थियों का रोली-चंदन का तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पवर्षा करते हुए और चॉकलेट-बिस्किट देकर आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान विद्यालयों का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 5.51.04 Pm
सीवान के सरकारी स्कूलों में 'स्वागत सप्ताह' की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत 5

बीईओ बोले- बच्चों को स्कूल से जोड़ना है उद्देश्य

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि स्वागत सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक माहौल देना और छुट्टियों के बाद उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि स्कूल के पहले दिन बच्चों को ऐसा वातावरण मिले, जिससे उनका उत्साह बढ़े और नियमित रूप से विद्यालय आने की प्रेरणा मिले.

मध्य विद्यालय पहाड़पुर में तिलक और पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

मध्य विद्यालय पहाड़पुर में प्रधानाध्यापक राजाराम मांझी के नेतृत्व में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. शिक्षकों ने बच्चों को फूल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

एनपीएस सदरपुर में चॉकलेट और मिठाई बांटकर बढ़ाया उत्साह

एनपीएस सदरपुर पूरब टोला में प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार के नेतृत्व में चेतना सत्र के बाद विद्यार्थियों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया गया. इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों पर फूल बरसाए और उन्हें चॉकलेट, बिस्किट तथा मिठाई वितरित की. विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला.

कई स्कूलों में दिए गए उपहार, सजाए गए परिसर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुहावनहाता में प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम और अन्य उपयोगी उपहार दिए गए. कई विद्यालयों में प्रवेश द्वार और परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, ताकि बच्चों को पहले दिन ही प्रेरणादायक और सकारात्मक माहौल मिल सके.

Siwan News : पहले दिन उपस्थिति रही कम

हालांकि स्कूल खुलने के पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही. इसके बावजूद शिक्षकों ने मौजूद बच्चों का पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर राजाराम मांझी, रुपेश कुमार, संगीता कुमारी, विनोद कुमार, ब्रजेश प्रसाद, उपेंद्र यादव, अनिल कुमार, मो. हसन, अनीता कुमारी, गुड्डन, यासमीन खातून, सरिता कुमारी, गीतांजलि सिन्हा, अनामिका कुमारी, साजिदा तबस्सुम, सीमा कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

Also Read : छपरा में चिरांद चेतना महोत्सव में दिखी 8 हजार साल पुरानी विरासत की झलक, गंगा महाआरती में जुटे लाखों लोग

Previous article सिर्फ स्कूटर नहीं, इतिहास का हिस्सा है Vespa Edizione Ottantesimo, जानिए क्या है इसकी खासियत
Next article जहानाबाद के मोरहर नदी को कूड़ाघर बना रहे व्यवसायी, पुल के पांच दर जाम होने के करीब, जुर्माने के बावजूद नहीं रुक रही लापरवाही
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel