[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में तेज आंधी-बारिश में कई पेड़ गिरे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी, बिजली आपूर्ति भी ठप

सीवान में तेज आंधी-बारिश में कई पेड़ गिरे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी, बिजली आपूर्ति भी ठप

0
सीवान में तेज आंधी-बारिश में कई पेड़ गिरे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी, बिजली आपूर्ति भी ठप
भारी बारिश में सड़क पर फंसे लोग

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Weather Update:
सीवान में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. हालांकि, तेज बारिश और आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव, पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं.

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे सीवान के लोगों के लिए गुरुवार की सुबह राहत लेकर आई. सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम खुशनुमा बना दिया. लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर चैन की सांस ली.

6-7 डिग्री गिरा तापमान

बारिश के बाद जिले के तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. ठंडी हवाओं और बादलों के कारण वातावरण में ताजगी घुल गई. सुबह की सैर पर निकले लोगों और कामकाजी वर्ग ने भी सुहाने मौसम का आनंद लिया.

किसानों के चेहरे खिले

बारिश ने किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद अब किसान धान के बिचड़े डालने और रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं. कृषि कार्यों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है. रघुनाथपुर के किसान रामेश्वर सिंह ने बताया कि समय पर हुई बारिश से धान की रोपनी निर्धारित समय पर हो सकेगी. इससे फसल की बेहतर पैदावार और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद जगी है.

शहर के निचले इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश खुशी लेकर आई, वहीं शहर के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. नगर परिषद क्षेत्र के गांधी मैदान, बबुनिया रोड, स्टेशन रोड और अन्य निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

तेज आंधी से गिरे पेड़ और टहनियां

बारिश के साथ चली तेज आंधी ने भी नुकसान पहुंचाया. शहर के विभिन्न इलाकों में कई पेड़ और बड़ी टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ. आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए. इससे कई मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही. बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं.

24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जिले में और बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Also Read: सीवान में जमीन विवाद पर प्रशासन सख्त, निर्माण कार्य पर लगाई रोक, दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

Previous article जोगबनी में जान जोखिम में डाल रहे बिजली मिस्त्री, सालभर पानी में डूबा रहता है ट्रांसफार्मर पोल
Next article पटना को अब मिलेगी 84% ज्यादा राशि, राजधानी समेत जिले भर की विकास योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel