[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना को अब मिलेगी 84% ज्यादा राशि, राजधानी समेत जिले भर की विकास योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार

पटना को अब मिलेगी 84% ज्यादा राशि, राजधानी समेत जिले भर की विकास योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार

0
पटना को अब मिलेगी 84% ज्यादा राशि, राजधानी समेत जिले भर की विकास योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट)
पटना जिला के सभी पंचायतों में होनेवाले विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद सदस्यों, प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों से लेकर जनसंपर्क पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष आशा देवी सहित जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख सहित पंचायती राज विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे. जिला पंचायत संसाधन केंद्र के वित्त समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक बताया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर संतोष कुमार व प्रिय रंजन ने पंचायत विकास योजना निर्माण 2026-27 को लेकर विस्तृत जानकारी दी.

आंतरिक संसाधन से आय बढ़ाने पर राज्य से भी मिलेगी राशि

Untitled Design 22
कार्यक्रम में शामिल जिप अध्यक्ष व अन्य

दिलीप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से राशि मिलने के अलावा आंतरिक संसाधन से आय का स्रोत बढ़ाने पर बेहतर परफॉर्मेंस पर राज्य से भी राशि मिलेगी. उन्होंने सदस्यों को बताया कि 16वें वित्त आयोग द्वारा जल्द ही राशि का आवंटन होना है. 15वीं की तुलना में इस बार राशि में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

आबादी अधिक होने से पटना जिला को मिलेगा ज्यादा फंड

उन्होंने योजनाओं के चयन व उसको अपलोड करने की विधि की जानकारी दी. जनसंख्या अधिक होने के कारण पटना जिला को अन्य जिले की तुलना में राशि भी अधिक मिलेगी. प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने की बात कही गई.

ALSO READ: पटना जिला में 16, प्रखंडों में 17-18 जून को फिर लगेगा सहयोग शिविर, अब तक मिले 90% शिकायतों पर कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel