[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में वर्ण पहचान से पैराग्राफ लेखन तक पहुंचे बच्चे, समर कैंप में हर दिन कुछ नया सीख रहे 700 छात्र

सीवान में वर्ण पहचान से पैराग्राफ लेखन तक पहुंचे बच्चे, समर कैंप में हर दिन कुछ नया सीख रहे 700 छात्र

0
सीवान में वर्ण पहचान से पैराग्राफ लेखन तक पहुंचे बच्चे, समर कैंप में हर दिन कुछ नया सीख रहे 700 छात्र
मध्य विद्यालय पहाड़पुर में गुणा की संक्रिया सिखते बच्चे

सीवान से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में चल रहे समर कैंप ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है. महज 15 दिनों के भीतर कई बच्चे वर्ण पहचान से आगे बढ़कर वाक्य और अब अनुच्छेद (पैराग्राफ) लिखने लगे हैं, जबकि गणित में गिनती सीखने वाले छात्र जोड़-घटाव से आगे बढ़कर गुणा तक पहुंच गए हैं. समर कैंप के इस बदलाव ने अभिभावकों और शिक्षकों दोनों को उत्साहित कर दिया है.

63 स्कूलों में चल रहा समर कैंप

प्रखंड के सभी 63 मध्य और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत वर्ग पांच और छह के करीब 700 कमजोर बच्चों को बुनियादी भाषा और गणितीय ज्ञान सिखाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 13.30.27 1 16
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

वर्ण ज्ञान से शुरू हुआ सफर, अब बच्चे लिख रहे हैं पैराग्राफ

समर कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि यह मानी जा रही है कि जिन बच्चों को पहले वर्ण पहचानने में कठिनाई होती थी, वे अब छोटे-छोटे वाक्यों को जोड़कर सार्थक अनुच्छेद लिखने लगे हैं. शिक्षक बच्चों को संज्ञा, सर्वनाम और वाक्य निर्माण की बुनियादी जानकारी देकर स्वयं पैराग्राफ तैयार करने का अभ्यास करा रहे हैं.

खेल-खेल में सीख रहे गुणा

नोडल शिक्षक ज्ञानभूषण सिंह ने बताया कि बच्चों को रटने की बजाय गतिविधि आधारित शिक्षा दी जा रही है. गणित के कठिन लगने वाले पहाड़े और गुणा को अब पहेलियों तथा कंचों के माध्यम से रोचक बनाया गया है. इसी कारण बच्चे तेजी से सीख रहे हैं और पढ़ाई में रुचि दिखा रहे हैं.

69 टोला सेवक, तालीमी मरकज शिक्षक और स्वयंसेवक संभाल रहे जिम्मेदारी

समर कैंप को सफल बनाने में 69 टोला सेवकों, तालीमी मरकज शिक्षकों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. सभी मिलकर बच्चों को सरल और मनोरंजक तरीकों से पढ़ाने में जुटे हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया आनंददायक बन गई है.

सिर्फ पढ़ाई नहीं, योग, चित्रकला और नैतिक शिक्षा भी बनी आकर्षण का केंद्र

बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि समर कैंप में केवल भाषा और गणित ही नहीं, बल्कि चित्रकला, योग, नैतिक शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया गया है. इन गतिविधियों से बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है.

मोबाइल और टीवी से बढ़ी दूरी

समर कैंप का एक बड़ा सकारात्मक प्रभाव यह भी देखने को मिला है कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम हुआ है. फोन और टीवी से दूरी बढ़ने के कारण बच्चे अधिक समय सीखने, खेलने और नई गतिविधियों में भाग लेने में लगा रहे हैं, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो रहा है.

कला, संगीत और खेलों से निखर रही छिपी प्रतिभाएं

ग्रीष्मकालीन शिविर में कला, संगीत, नृत्य, क्राफ्ट और आउटडोर खेल जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं. शिक्षकों का कहना है कि अन्य बच्चों के साथ मिलकर समय बिताने से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क और सामाजिकता की भावना मजबूत हो रही है. समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का प्रभावी मंच बनकर उभरा है.

पहाड़पुर स्कूल के बच्चे बने मिसाल, खेल-खेल में सीख रहे गणित और भाषा

मध्य विद्यालय पहाड़पुर में स्वयंसेवक सरिता कुमारी और गीता कुमारी बच्चों को खेल-खेल में गुणा और भाषा ज्ञान सिखा रही हैं. रानी, सुशांत, सलोनी, सरस्वती, प्रदीप, राजन, रागिनी, अंशु, प्रकाश, प्रिंस, विशाल और दीपु जैसे छात्र अब शब्दों को जोड़कर वाक्य और अनुच्छेद तैयार करने लगे हैं.

समर कैंप से बदल रही शिक्षा की तस्वीर

शिक्षा विभाग का मानना है कि समर कैंप बच्चों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त कर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने की नई ऊर्जा दे रहा है. सीमित समय में मिले सकारात्मक परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और गतिविधि आधारित शिक्षा से कमजोर छात्र भी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं.

Also Read: सीवान पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को पकड़ा, घर से देशी कट्टा भी बरामद, खुला चौंकाने वाला राज

Previous article एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को बताया ‘सबसे खूबसूरत नागिन’, बोलीं- फिर साथ काम करने का इंतजार है
Next article उत्तरी बंगाल में ऑरेंज अलर्ट, दक्षिणी बंगाल में चटक धूप, जानें पश्चिम बंगाल का मौसम अपडेट
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel