[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को बताया ‘सबसे खूबसूरत नागिन’, बोलीं- फिर साथ काम करने का इंतजार है

एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को बताया ‘सबसे खूबसूरत नागिन’, बोलीं- फिर साथ काम करने का इंतजार है

0
एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को बताया ‘सबसे खूबसूरत नागिन’, बोलीं- फिर साथ काम करने का इंतजार है
एकता कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ का सफर अब खत्म हो चुका है. शो के खत्म होने पर पर इसकी लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इस जर्नी को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया. वहीं उनकी पोस्ट पर निर्माता एकता कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी.

‘नागिन 7’ को लेकर भावुक हुईं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शो के आखिरी दिन की कुछ झलकियां शेयर कर कैप्शन में लिखा, “और इसी के साथ आज रात एक ना भूलने वाले सफर का अंत हो रहा है… ‘नागिन 7’.” उन्होंने आगे लिखा, “इस शो ने मुझे सिर्फ यादें ही नहीं दीं, बल्कि खूबसूरत लोग, जिंदगीभर के रिश्ते और भगवान शिव से पहले से भी गहरा जुड़ाव दिया. महादेव से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनना मेरे विश्वास को और मजबूत कर गया. मैं हर दिन उनकी मौजूदगी और प्यार को अपने जीवन में महसूस करती हूं. यह रिश्ता हमेशा के लिए है और कभी टूटने वाला नहीं है.”

एकता कपूर और पूरी टीम का जताया आभार

प्रियंका ने आगे एकता कपूर को धन्यवाद देते हुए लिखा, “मुझ पर भरोसा करने और यह शानदार अवसर देने के लिए मैं एकता कपूर की हमेशा आभारी रहूंगी. उन्होंने कहा, “दर्शकों का धन्यवाद, जिन्होंने शुरुआत से लेकर आखिर तक ‘नागिन 7’ को नंबर-1 शो बनाए रखा. आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है. शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी. एक बात तय है कि ‘नागिन’ की विरासत हमेशा आगे बढ़ती रहेगी. हर हर महादेव.”

एकता कपूर ने की जमकर तारीफ

प्रियंका की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एकता कपूर ने लिखा, “सबसे खूबसूरत नागिन के लिए… तुम्हारे साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा. तुम मेहनती, खूबसूरत, आकर्षक और बेहद सहयोगी हो. मैं फिर से तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं. ढेर सारा प्यार प्रियंका, जल्द ही तुम्हें दोबारा हमारे सेट पर देखने की उम्मीद है.”

यह भी पढ़ें- ‘गदर’ में सनी देओल के अपोजिट काम को लेकर अमीषा पटेल के मन में थे कई सवाल, फिर ऐसे मिला सकीना का रोल

Previous article जमालपुर के जुबली वेल-स्टेशन रोड पर बह रहा शौचालय का दुर्गंधयुक्त पानी
Next article सीवान में वर्ण पहचान से पैराग्राफ लेखन तक पहुंचे बच्चे, समर कैंप में हर दिन कुछ नया सीख रहे 700 छात्र
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel