सीवान में आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी
Siwan News: बिहार के सीवान जिले से खबर सामने आई है. जहां सोमवार की सुबह आम के पेड़ से लटका हुआ अधेड़ का शव मिला है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.
सीवान से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News: बिहार के सीवान जिले से खबर सामने आई है. जहां सोमवार की सुबह आम के पेड़ से लटका हुआ अधेड़ का शव मिला है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है. दरअसल, पूरा मामला सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का है.
आम के बगीचे में मिला शव
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पश्चिमोत्तर स्थित एक आम के बगीचे में सोमवार की सुबह लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया. मृतक की पहचान सदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 53 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार वीरेंद्र सिंह रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. सोमवार सुबह उनका शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है.
Also Read: siwan news : 8 जून को सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी
