Siwan Liquor Smuggler Arrest : यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 10 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली है.
गुप्त सूचना पर चेकपोस्ट पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना और नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान धरनी छापर चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान बाइक से 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई.
श्रीनगर का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अखिलेश गोंड के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से शराब की पूरी खेप जब्त कर ली.
Siwan News : तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त
पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.
