[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा मीटर से पहले सर्विस तार काटकर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने दर्ज कराया केस

मीटर से पहले सर्विस तार काटकर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने दर्ज कराया केस

0
मीटर से पहले सर्विस तार काटकर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने दर्ज कराया केस
सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा के सिंहवाड़ा से अजय यादव की रिपोर्ट

Darbhanga News: विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की टीम ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी गांव में छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा. दोनों के विरुद्ध सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

मीटर बाईपास कर की जा रही थी बिजली चोरी

कनीय विद्युत अभियंता राम रतन कुमार ने बताया कि 30 जून को गठित छापेमारी दल ने करौनी गांव में कार्रवाई की. दल में टेक्नीशियन नीतीश कुमार तथा मानव बल के रूप में लोकेश कुमार ठाकुर और अरुण कुमार शामिल थे. जांच के दौरान योगेंद्र शर्मा की पत्नी उर्मिला देवी के घर में घरेलू बिजली मीटर से पहले सर्विस तार काटकर मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पाया गया. टीम ने मौके से अवैध तार जब्त कर लिया.

दूसरे घर में भी मिली बिजली चोरी

इसके बाद उसी गांव के अवधेश कुमार शर्मा के घर छापेमारी की गई. यहां भी मीटर से पहले सर्विस तार काटकर बिजली चोरी की जा रही थी. विभागीय टीम ने वहां से भी अवैध तार जब्त कर लिया.

विभाग को करीब 9 हजार रुपये की क्षति

बिजली विभाग के अनुसार उर्मिला देवी के मामले में विभाग को 4,631 रुपये तथा अवधेश कुमार शर्मा के मामले में 4,278 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. दोनों मामलों में कुल 8,909 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है.

थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

कनीय विद्युत अभियंता राम रतन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध सिंहवाड़ा थाना में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel