[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल

सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल

0
सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल
घायलों का इलाज जारी

Siwan Land Dispute: सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरावां गांव में जमीन और मकान के विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को खूनी संघर्ष में बदल दिया. सोमवार देर रात दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक युवक को पहले सीवान सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Siwan News: मां के नाम की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मुन्नी लाल ठाकुर के तीन पुत्र हैं. आरोप है कि बड़े बेटे सुनील ठाकुर ने कुछ महीने पहले मां कबूतरा कुंवर के नाम दर्ज जमीन और मकान के एक हिस्से का नामांतरण अपने नाम करा लिया था. मां के निधन के बाद जब इसकी जानकारी अन्य भाइयों को हुई तो परिवार में विवाद शुरू हो गया.

Siwan Land Dispute: कहासुनी के बाद हिंसक झड़प

बताया जा रहा है कि छोटे भाई अनिल ठाकुर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और छुट्टी पर पत्नी काजल देवी के साथ गांव आए थे. इसी दौरान जमीन के मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए.

Maharajganj News: हमले में चार लोग घायल

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात में दरवाजे पर सो रहे अनिल ठाकुर और उनकी पत्नी काजल देवी पर बड़े भाई सुनील ठाकुर और उनकी पत्नी ने हमला कर दिया. आरोप है कि पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई. इस घटना में काजल देवी का हाथ टूट गया, जबकि अनिल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हुए हैं.

Maharajganj Land Dispute: गंभीर घायल को गोरखपुर किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर किया. प्राथमिक उपचार के बाद अनिल ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और वे कोमा में हैं. इसकी आधिकारिक चिकित्सा पुष्टि नहीं की गई है.

Siwan Police: पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पीड़ित परिवार की शिकायत पर महाराजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सीवान मौसम में अगले 2-3 घंटे में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel