[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal कल 1 जुलाई का राशिफल: महीने के पहले दिन इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, कुछ को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

कल 1 जुलाई का राशिफल: महीने के पहले दिन इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, कुछ को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

0
कल 1 जुलाई का राशिफल: महीने के पहले दिन इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, कुछ को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
कल 1 जुलाई 2026 का राशिफल

Kal Ka Rashifal 1 July 2026: हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व माना जाता है. 01 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना होगा. आइए जानते हैं पुरनेंदु पाठक से कल का राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन.

कल का मेष राशिफल

कल का दिन संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी पारिवारिक रिश्तों में दूरी ला सकती है. परिवार पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने से बचें और नई सोच व बदलते समय को स्वीकार करें. किसी अनचाही घटना के कारण आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

कल का वृषभ राशिफल

दोस्तों का सहयोग आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगा. भाई-बहनों के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है. हालांकि, आपका सरल स्वभाव कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

कल का मिथुन राशिफल

परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है. जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करें. एक साथ कई काम शुरू करने के बजाय एक-एक करके पूरे करें. विवाहित लोगों को अनावश्यक बहस से बचना चाहिए.

कल का कर्क राशिफल

रियल एस्टेट में निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है. काम का दबाव बढ़ने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, लेकिन इसका असर परिवार या बच्चों पर न पड़ने दें. पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो सफलता मिलेगी.

कल का सिंह राशिफल

आज सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कठिन परिस्थितियों का समाधान धैर्य से निकाल पाएंगे. काम की व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है. अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखें.

कल का कन्या राशिफल

मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें. नई चीजें सीखने का अवसर भी मिलेगा.

Kal 1 July 2026 Ka Rashifal 1
कल 1 जुलाई का राशिफल: महीने के पहले दिन इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, कुछ को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी 3

कल का तुला राशिफल

आपकी बुद्धिमानी और सकारात्मक सोच मुश्किल परिस्थितियों को भी आसान बना देगी. नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है.

कल का वृश्चिक राशिफल

किसी रिश्तेदार की वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है. भावनाओं से ज्यादा व्यवहारिक सोच अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है. जीवनसाथी का सहयोग कठिन समय में आपका संबल बनेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है.

कल का धनु राशिफल

दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन बच्चों और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी. विवाहित लोगों के रिश्तों में फिर से गर्मजोशी और विश्वास लौटने की संभावना है.

कल का मकर राशिफल

परिवार की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अविवाहित लोग अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से साझा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 का महागोचर: ग्रहों की बदलती चाल से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

कल का कुंभ राशिफल

पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं. शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें. परिवार के साथ समय बिताएं और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. खरीदारी और घरेलू कार्यों में दिन व्यतीत हो सकता है.

कल का मीन राशिफल

अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और व्यर्थ के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें. व्यावहारिक सोच अपनाकर भविष्य की योजनाएं बनाएं. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की व्यस्तता के कारण कम समय मिल सकता है, इसलिए शिकायत करने के बजाय समझदारी दिखाएं.

Previous article भरत तिवारी एनकाउंटर केस: ब्रह्मभोज में जुटे 25 हजार लोग, सैंड आर्ट से दी गई भावुक श्रद्धांजलि
Next article सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel